Saturday, 15 August 2026

Shivraj Singh Chouhan

 

15 August 2026

Shivraj Singh Chouhan on X: "80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नई दिल्ली स्थित निवास पर रुद्राक्ष का पौधा लगाया। लाल किले की प्राचीर से आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @NarendraModi जी ने ‘शक्ति की सप्तधारा’ का संकल्प लिया है। इनमें से एक धारा हमारी कृषि और खाद्य उत्पादन की है। हम अपनी कृषि को खेत से https://t.co/Ay6DXGMhfX" / X को खेत से ग्लोबल मार्केट तक ले जाएंगे। केमिकल फ्री खेती को बढ़ावा देते हुए केवल उत्पादन ही नहीं, बल्कि उत्पादन के साथ प्रोसेसिंग और खेत से बाजार तक एक सुदृढ़ वैल्यू चेन का निर्माण करेंगे, ताकि दुनिया भर के बाजारों में भारत के कृषि उत्पाद पहुंचें। स्वतंत्रता दिवस पर यही हमारा संकल्प है।प्रधानमंत्री जी ने 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया था, जो पूरा हो चुका है। लेकिन अब 3 करोड़ से 6 करोड़ लखपति दीदी बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए हम अपने को समर्पित करते हैं।
आज एक बात और प्रधानमंत्री जी ने कही—सबसे ऊपर राष्ट्रहित, स्वयं के हितों के ऊपर। हम देश के हित सदैव ऊपर रखेंगे और अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे, कर्तव्य ही हमारी पहचान होंगे।
आइए, सपनों को संकल्प बनाएं, संकल्प को सामर्थ्य में बदलें और सामर्थ्य से सफलता प्राप्त करें। आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 6:41PM 15 August 2026

No comments:

Post a Comment

You are welcome to write your thinking